,

बारामुड़ी खटाल में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बारामुड़ी खटाल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव के जीवन…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बारामुड़ी खटाल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा के साथ हुई। इस अवसर पर गोपाल यादव ने अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव के जन्म से लेकर अब तक के सामाजिक, राजनीतिक और जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से सामाजिक न्याय, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

इसके बाद ओम सुधा ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के चित्र को केक खिलाया और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए सामाजिक न्याय की विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महेश यादव, बसंत यादव, अशोक कुमार, नवल किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, नेहरू हेंब्रम, आदित्य कुमार, रणवीर कुमार, अजय कुमार, विजय यादव, डब्लू यादव, रामाशंकर यादव, कमलेश यादव, उदय यादव, मुकेश यादव, करण यादव, मन्नू यादव तथा सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकिशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच केक और लड्डू वितरित किए गए तथा लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ रहने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के नारों के साथ जन्मदिन समारोह का समापन हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports