,

12 घंटे बाद सकुशल मिला लापता युवक जयदेव सिंह, परिवार ने फिरौती मांगने का लगाया आरोप

JP Bharat Shareबराकर: बराकर के चेकपोस्ट डाक बंगला निवासी 23 वर्षीय जयदेव सिंह, जो शनिवार रात से लापता था, उसे कुल्टी पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। युवक की बरामदगी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार जयदेव शनिवार रात अचानक लापता हो…

JP Bharat Share

बराकर: बराकर के चेकपोस्ट डाक बंगला निवासी 23 वर्षीय जयदेव सिंह, जो शनिवार रात से लापता था, उसे कुल्टी पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। युवक की बरामदगी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार जयदेव शनिवार रात अचानक लापता हो गया था। उसके पिता महादेव सिंह ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे जयदेव का फोन आया था। फोन पर उसने कथित तौर पर बताया कि कुछ लोगों द्वारा उससे एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसके तुरंत बाद कॉल कट गया और उसका मोबाइल बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुल्टी पुलिस सक्रिय हो गई और युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम झारखंड के चिरकुंडा क्षेत्र पहुंची, जहां लोयोला स्कूल के समीप एक होटल के सामने युवक को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार युवक उस समय नशे की हालत में पाया गया।

बरामदगी के बाद जयदेव को बराकर लाया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले की जांच में पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

परिजनों ने युवक की सुरक्षित बरामदगी पर राहत जताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, फिरौती मांगने या धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports