,

अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग 2026 में बेटियों ने दिखाई रफ्तार, कोयला नगर में सजी खेल प्रतिभा की मिसाल

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के कोयला नगर में रविवार को आयोजित अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग 2026 में जिले की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, साहस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मंत्रालय और अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर साइक्लिंग के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के कोयला नगर में रविवार को आयोजित अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग 2026 में जिले की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, साहस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मंत्रालय और अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर साइक्लिंग के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर दो वर्गों में किया गया था। दोनों वर्गों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निर्धारित मार्ग पर हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागियों ने तेज गति और संतुलन के साथ दौड़ शुरू की, जिससे पूरे आयोजन में रोमांच का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

धनबाद डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट भवानी बंगोपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बेटियों को साइक्लिंग और अन्य खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

आयोजकों ने कहा कि जमीनी स्तर पर आयोजित ऐसे खेल कार्यक्रम नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports