, ,

गिरिडीह साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव।

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 10 और 11 जून की दरम्यानी रात साइबर थाना की टीम एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चिकसोरिया गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर पथराव कर दिया और पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ा लिया।

बताया जाता है कि घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया, जिसमें साइबर थाना, अहिल्यापुर, गांडेय, बेंगाबाद, ताराटांड़ और मुफस्सिल थाना की पुलिस को शामिल किया गया। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने 51 वर्षीय जितन मंडल और 20 वर्षीय सूरज मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए जीतवाहन उरांव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य नामजद और संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports