,

हाड़ी समाज पुराना स्टेशन ग्राम शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, पाजू हाड़ी बने अध्यक्ष

JP Bharat Shareधनबाद: हाड़ी समाज पुराना स्टेशन ग्राम शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित पगड़ी रस्म सह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पारंपरिक रूप से सम्मानित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।…

JP Bharat Share

धनबाद: हाड़ी समाज पुराना स्टेशन ग्राम शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित पगड़ी रस्म सह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पारंपरिक रूप से सम्मानित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा समाजसेवी स्वर्गीय किशोरी हाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

सर्वसम्मति से हुए चयन में पाजू हाड़ी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शिवचरण हाड़ी को सचिव, सिकंदर हाड़ी को कोषाध्यक्ष तथा बाबू हाड़ी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दीपक हाड़ी, चंदन हाड़ी, राजू हाड़ी, जितेंद्र हाड़ी और बुनू हाड़ी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूप कुमार हाड़ी ने कहा कि समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 165 से अधिक सक्रिय शाखाएं कार्य कर रही हैं और नई कार्यकारिणी के गठन से पुराना स्टेशन क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

वहीं समाजसेवी मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवित रखने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को सामाजिक विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताया।

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पाजू हाड़ी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन को एकजुट रखते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए उनकी पूरी टीम लगातार कार्य करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports