,

धनबाद में 16 जून से शुरू होगी 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता, 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा झारखंड बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 से 19 जून तक के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नीरो, गोविंदपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा झारखंड बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 से 19 जून तक के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नीरो, गोविंदपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान धनबाद जिला टीम की नई आधिकारिक जर्सी का भी अनावरण किया गया।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने आयोजन के लिए झारखंड बास्केटबॉल संघ और उसके सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे. पी. सिंह के सहयोग और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के दौरान धनबाद जिला टीम की नई जर्सी का अनावरण करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह जर्सी खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, समर्पण और जिले की खेल भावना का प्रतीक है।

आयोजन समिति ने के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधन और सभी प्रायोजकों का भी धन्यवाद किया। समिति के अनुसार उनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रतियोगिता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 जून को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर सरयू राय मुख्य अतिथि तथा संजीव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. साधना कुमारी, सचिव तपन सेन, संयुक्त सचिव अनंत श्रीकृष्णा तथा समन्वयक पंकज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports