,

धनबाद में आयोजित भव्य फैशन शो में 260 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, आकर्षक कैटवॉक और डिज़ाइनर परिधानों ने मोहा दर्शकों का मन

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर रोड स्थित क्लार्क्स इन होटल के सभागार में आयोजित जेस्ट फैशन शो 2026 का भव्य आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने रैंप पर शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। आकर्षक कैटवॉक, बेहतरीन डिज़ाइनर परिधान, दमदार थीम, शानदार लाइटिंग और संगीत…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर रोड स्थित क्लार्क्स इन होटल के सभागार में आयोजित जेस्ट फैशन शो 2026 का भव्य आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने रैंप पर शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। आकर्षक कैटवॉक, बेहतरीन डिज़ाइनर परिधान, दमदार थीम, शानदार लाइटिंग और संगीत ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

फैशन शो में करीब 80 बच्चों, 55 युवतियों और 125 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन काजल झा, मनीषा सिंह, अंजना, पूजा, अनीशा और धर्मजीत चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में धनबाद की प्रसिद्ध शख्सियत पुष्पा सिंह निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के मेकअप पार्टनर के रूप में लेकमे की रुजी और उनकी टीम ने सहयोग दिया। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुष्पा सिंह, जो मिसेस झारखंड 2024-25, एआईआईएएईएफ की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर तथा द ग्रेट पोडियम की पीआर ब्रांड एंबेसडर हैं, ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आयोजक काजल झा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि पहली बार फैशन शो में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

प्रतियोगिता में 4 से 12 वर्ष तक के बच्चों तथा 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई थीं। आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं और बच्चों को आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना था।

आयोजकों ने बताया कि जेस्ट फैशन शो का अगला आयोजन 21 जून को रांची और 28 जून को देवघर में होगा, जिसे और भी भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports