,

विश्व रक्तदाता दिवस पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने लगाया महारक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रहित

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को भूली स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब, रेंगुनी की ओर से एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजन के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया,…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को भूली स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब, रेंगुनी की ओर से एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजन के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक शिवेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के बाघमारा प्रभारी अबोध नारायण प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अबोध नारायण प्रसाद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़ना सौभाग्य की बात है। उन्होंने नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

रक्तदान शिविर में 35 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के भवानी बंदोपाध्याय, नव संकल्प मंच के पंकज कुमार सिंह, मानस रंजन पॉल और मनमोहन सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन झारखंड के सुदिस्ट कुमार एवं संगीत सिंह, भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि सिंह तथा शकुंतला देवी एजुकेशन सोसाइटी के नीरज शर्मा शामिल रहे।

एसजेएएस हॉस्पिटल की ओर से भी नेताजी स्पोर्टिंग क्लब को सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी रक्तदान शिविरों के आयोजन में सहयोग देने का भरोसा जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports