,

DhanbadNews आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में कैंपस चैंपियंस लीग का समापन, थंडर स्ट्राइकर्स ने जीता खिताब

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के स्टूडेंट जिमखाना द्वारा आयोजित कैंपस चैंपियंस लीग (सीसीएल) 2026 का सफल समापन हो गया। 10 से 14 जून तक आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और संस्थान के विभिन्न वर्गों…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के स्टूडेंट जिमखाना द्वारा आयोजित कैंपस चैंपियंस लीग (सीसीएल) 2026 का सफल समापन हो गया। 10 से 14 जून तक आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और संस्थान के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था।

फाइनल मुकाबले में कुणाल की कप्तानी वाली थंडर स्ट्राइकर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं विजय की अगुवाई वाली रिसर्च रॉयल टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। यमलोक टीम के सचिन को 156 रन, 288 के स्ट्राइक रेट और 156 के औसत के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं रिसर्च रॉयल के अनिकेत ने 11 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार हासिल किया।

डीएसडब्ल्यू टीम के अनूप के. कश्यप को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। जबकि थंडर स्ट्राइकर्स के सौरभ सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (137 रन एवं 8 विकेट) के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्टूडेंट जिमखाना के एसजी प्रेम, ध्रुव, साई, सुमंत कुमार साहू, अभिषेक, विकास, गौरव, सौरभ, कुणाल, आशुतोष, तीरथ, राहुल और विजय सहित कई शोधार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अनूप कुमार कश्यप, मनोज कुमार, निखिल कुमार तथा अनीता कुमारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में अनीता कुमारी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सुमंत कुमार साहू ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और संस्थान प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad News: पूर्वी टुंडी के बामनबाद-रघुडीह की जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, एम्बुलेंस पहुंचना भी हुआ मुश्किल


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports