,

नशा मुक्त समाज के लिए धनबाद जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

JP Bharat Shareधनबाद, 15 जून: नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को समाहरणालय परिसर से “नशा मुक्त जागरूकता रथ” को रवाना किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 जून: नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को समाहरणालय परिसर से “नशा मुक्त जागरूकता रथ” को रवाना किया गया।

जिला समाज कल्याण कार्यालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar तथा उप विकास आयुक्त Sunny Raj ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। प्रशासन के अनुसार यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों, विशेषकर युवाओं और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। वहीं डीडीसी सन्नी राज ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और अभिभावकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मी, स्कूली बच्चे एवं समाहरणालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports