धनबाद, 15 जून: बरटांड़ क्षेत्र में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद Dulu Mahato उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया और कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है।
फ्रेंचाइजी संचालक सत्येन्द्र साहनी ने बताया कि स्टोर में ग्राहकों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में आदित्य साहनी, नेमचंद साहनी, मुनारिक साहनी, आरती साहनी और शशिबाला शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ई-मेडिक्स की ओर से जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी, ऑपरेशंस मैनेजर अमनदीप भारद्वाज और स्टोर मैनेजर सुभाष महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, नए स्टोर में दवाओं पर विशेष छूट, होम डिलीवरी सुविधा और स्मार्ट बिलिंग सिस्टम की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्राहकों को सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी।
















