रांची: राजधानी Ranchi के निवारणपुर स्थित Rashtriya Swayamsevak Sangh कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने Bokaro और Koderma पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में Saif Ansari और Aman Ansari सहित तीन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए रैपिडो कैब का इस्तेमाल कर कार्यालय तक पहुंचे थे।
Rakesh Ranjan ने बताया कि जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त सामग्री और कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कुछ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है, जिसके बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, संभावित साजिश, फंडिंग और संपर्क सूत्रों की गहन पड़ताल कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच जल्द ही Anti Terrorist Squad को सौंपे जाने की तैयारी है, ताकि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा सके।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी हैं और मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
















