,

धनबाद की तीन बेटियों का राष्ट्रीय U-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, बढ़ाया जिले का मान

JP Bharat Shareधनबाद: कोयलांचल की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में धनबाद और झारखंड का नाम रोशन किया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाली 5वीं अंडर-15 (U-15) सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की तीन प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाजों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने 18वीं…

JP Bharat Share

धनबाद: कोयलांचल की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में धनबाद और झारखंड का नाम रोशन किया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाली 5वीं अंडर-15 (U-15) सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की तीन प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाजों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल की है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में खुशी कुमारी (49-52 किलोग्राम भार वर्ग), मनुश्री कुमारी (55-58 किलोग्राम भार वर्ग) तथा कीर्ति सिंह (58-61 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

5वीं U-15 सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 23 जून से 29 जून 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर, पंजाब में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के युवा मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के एनआईएस क्वालिफाइड कोच अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

वहीं धनबाद जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहारा ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद धनबाद के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कोच अभिमन्यु कुमार की मेहनत की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि धनबाद की तीन बेटियां आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही हैं।

खेल प्रेमियों और जिलेवासियों को उम्मीद है कि खुशी, मनुश्री और कीर्ति राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी और पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाएंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports