, ,

झारखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, धनबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

JP Bharat Shareरांची/धनबाद: झारखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, कोल्हान और संताल परगना क्षेत्र के जिलों में तेज हवाओं…

JP Bharat Share

रांची/धनबाद: झारखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, कोल्हान और संताल परगना क्षेत्र के जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। देवघर में सबसे अधिक 42 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports