झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

JP Bharat Shareरांची, 21 जून: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के…

JP Bharat Share

रांची, 21 जून: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह समेत कोल्हान तथा संताल परगना क्षेत्र के जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं, पलामू संभाग सहित राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 जून तक राज्य के कुछ और क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने, बारिश होने और कुछ इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

लोगों के लिए सलाह

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें।
  • बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • किसान मौसम अपडेट पर नजर रखें।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports