,

BBMKU में सेल्फ फाइनेंस कोर्स नियमित करने और सीटें बहाल करने की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। परिषद ने स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) स्नातक पाठ्यक्रमों को पुनः नियमित करने, समाप्त की गई विषयवार सीटों को बहाल करने तथा…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। परिषद ने स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) स्नातक पाठ्यक्रमों को पुनः नियमित करने, समाप्त की गई विषयवार सीटों को बहाल करने तथा क्लस्टर सिस्टम समाप्त करने की मांग की।

परिषद का कहना है कि स्ववित्तपोषित व्यवस्था लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके कारण कई मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के विषयों में नामांकन से वंचित हो रहे हैं। साथ ही सत्र 2026-30 में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में सीटों के असंतुलित वितरण तथा कई विषयों की सीटें समाप्त किए जाने पर भी परिषद ने कड़ी आपत्ति जताई।

ABVP ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान क्लस्टर सिस्टम के कारण विद्यार्थियों को अपनी पसंद के महाविद्यालय में प्रवेश लेने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने मांग की कि इस व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की तरह सरल, पारदर्शी और छात्रहितैषी नामांकन प्रक्रिया लागू की जाए।

ज्ञापन में परिषद ने सभी स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों को पुनः नियमित करने, सभी संकायों में संतुलित सीट वितरण सुनिश्चित करने, समाप्त की गई सीटों को तत्काल बहाल करने तथा क्लस्टर सिस्टम समाप्त कर छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज में प्रवेश का अवसर देने की मांग रखी।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित की रक्षा के लिए चरणबद्ध और लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की ठाकुर ने कहा कि परिषद की मांगें पूरी तरह छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा को ध्यान में रखकर रखी गई हैं।

महानगर मंत्री कृष्ण हजरा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी आर्थिक या प्रशासनिक बाधा के अपनी पसंद के विषय और महाविद्यालय में नामांकन का अधिकार मिलना चाहिए। वहीं जिला ग्रामीण संयोजक अनुभव शर्मा ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर परिषद आंदोलन को और तेज करेगी।

इस अवसर पर विशाल ओझा, महानगर सह मंत्री जयेश राठौर, कॉलेज अध्यक्ष करीना कुमारी, अमित तिवारी, विक्की झा, सोनू सिंह कुशवाहा सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports