,

इस्कॉन वृंदावन विहार में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया श्री जगन्नाथ भगवान का नेत्र उत्सव

JP Bharat Shareधनबाद: इस्कॉन वृंदावन विहार में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी का पावन नेत्र उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर भक्तों के लिए विशेष दर्शन कराए गए, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद: इस्कॉन वृंदावन विहार में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी का पावन नेत्र उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर भक्तों के लिए विशेष दर्शन कराए गए, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान श्री जगन्नाथ कुछ दिनों तक अनासार (विश्राम काल) में रहते हैं और नेत्र उत्सव के दिन पुनः भक्तों को दिव्य दर्शन देते हैं। इस शुभ अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस्कॉन वृंदावन विहार प्रबंधन ने बताया कि 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। सुबह भूइफोड़ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार होगा, जबकि शाम 4:00 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

रथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, शरबत एवं शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। इस्कॉन वृंदावन विहार ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports