,

गोविंदपुर-गिरिडीह फोरलेन सड़क की मांग तेज, गडकरी से मिले सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

JP Bharat Shareधनबाद/नई दिल्ली: गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर धनबाद और गिरिडीह क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं व सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने गोविंदपुर स्थित NH-19 से गिरिडीह तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग…

JP Bharat Share

धनबाद/नई दिल्ली: गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर धनबाद और गिरिडीह क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं व सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

उन्होंने गोविंदपुर स्थित NH-19 से गिरिडीह तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन आसान होगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और व्यापार, उद्योग व क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही सांसद ने डुमरी मोड़ (केबी हाई स्कूल) और आईबीपी गुझाडीह मोड़ पर फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाने की भी मांग रखी। उनका कहना है कि इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

अब लोगों की नजर इस बात पर है कि इन मांगों पर केंद्र सरकार कब तक फैसला लेती है और परियोजनाओं को मंजूरी मिलती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports