, ,

गोविंदपुर में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा का संगम, लायंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य मेला

JP Bharat Shareधनबाद/गोविंदपुर: लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की ओर से शनिवार को जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से जी.टी. रोड स्थित पनालाल सलूजा कॉम्प्लेक्स में भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों के…

JP Bharat Share

धनबाद/गोविंदपुर: लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की ओर से शनिवार को जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से जी.टी. रोड स्थित पनालाल सलूजा कॉम्प्लेक्स में भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य मेले का आयोजन डॉ. लाल पैथलैब्स, एएसजी आई हॉस्पिटल, डॉ. करण डेंटल क्लिनिक एवं आर्यन मेडिकल के सहयोग से किया गया। शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बॉडी वेट और SpO₂ जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों पर विशेष रियायत भी दी गई।

इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डॉ. शशि भूषण, दंत चिकित्सक डॉ. करण नरंग, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट रवि कुमार सिन्हा ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर के सफल संचालन में कोमल साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर ने NEET (UG) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावी विद्यार्थियों अब्दुल खल्लाक उमर और विक्रम मंडल को सम्मानित किया। अब्दुल खल्लाक उमर ने 720 में 643 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2003 हासिल की, जबकि विक्रम मंडल ने 720 में 600 अंक प्राप्त कर AIR 10087 अर्जित कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया।

क्लब के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम एवं सचिव लायन राकेश कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को शॉल, पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति-पत्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना भी है। वहीं सचिव ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन लायन रोशन कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर जोनल चेयरपर्सन लायन एस. के. रॉय, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन राजेश जायसवाल, लायन संदीप विश्वकर्मा, लायन सपना लिखमनिया, लायन एल. एन. सेन, लायन डॉ. शशि भूषण सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports