,

कारगिल विजय दिवस पर धनबाद में शहीदों को श्रद्धांजलि, संजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धनबाद में अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद (पंजी.) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक और युवाओं ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर…

JP Bharat Share

धनबाद : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धनबाद में अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद (पंजी.) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक और युवाओं ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संजीव सिंह ने शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के प्रति पूरा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने कारगिल के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने और नई पीढ़ी तक उनकी वीरगाथा पहुंचाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports