,

धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: धनबाद-गोमो रेलखंड पर गुरुवार को गंगा गौशाला रेलवे पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रेलवे के पोल संख्या 284/18 के पास हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, ट्रैक पर शव मिलने…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: धनबाद-गोमो रेलखंड पर गुरुवार को गंगा गौशाला रेलवे पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रेलवे के पोल संख्या 284/18 के पास हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। इसी दौरान इस रेलखंड से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस को एहतियातन गोमो स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका गया। ट्रैकमैन ने तत्परता दिखाते हुए शव को रेलवे ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के थानों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports