पूर्वी टुंडी: आजसू पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम और ‘जन आक्रोश मार्च’ को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्वी टुंडी प्रखंड से भारी संख्या में आजसू कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम धनबाद के लिए रवाना हुआ इस विशाल जत्थे का नेतृत्व पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार और सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने संयुक्त रूप से किया स्थापना दिवस और जन आक्रोश मार्च को लेकर सुबह से ही पूर्वी टुंडी के पगला मोड़ पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार और सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो के नेतृत्व में प्रखंड के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता पारंपरिक जोश और गगनभेदी नारों के साथ पगला मोड़ पर एकत्रित हुए। यहाँ से सभी कार्यकर्ता एक विशाल काफिले के रूप में तय कार्यक्रम स्थल धनबाद के लिए रवाना हुए।
पार्टी के 40वें स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। ‘जन आक्रोश मार्च’ में शामिल होने पहुंचे तमाम प्रखंड कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हाथों में पार्टी के झंडे और गालों पर उत्साह की चमक साफ देखी जा सकती थी। प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी का यह 40वां स्थापना दिवस राज्य में बदलाव का शंखनाद है। पूर्वी टुंडी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया है, और आज की यह भारी उपस्थिति यह साबित करती है कि जनता का झुकाव आजसू की तरफ है।वहीं सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
आजसू के 40वें स्थापना दिवस पर ‘जन आक्रोश मार्च’ में उमड़ा जनसैलाब, पूर्वी टुंडी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद रवाना हुए काजल कुमार
JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: आजसू पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम और ‘जन आक्रोश मार्च’ को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्वी टुंडी प्रखंड से भारी संख्या में आजसू कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम धनबाद के लिए रवाना हुआ…

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
Asansol Baliapur Baliyapur BHAGALPUR Bhuli BIHAR Blog Bokaro Chandankiyari Chattisgarh Delhi-Mumbai Deoghar Dhanbad Dumka Giridih Giridih Gomoh Govindpur Hazaribhag Jamshedpur Jamtara Jhariya JHARKHAND Katras Koderma Kolkata Kulti Kumardubi Lucknow New Delhi Nirsa Palamu Patna Ramgarh Ranchi Ranchi Saraikela Sindri Tundi Uttar Pradesh WEST BENGAL खेल देश देश-विदेश- बरवाअड्डा
Tags
#BCCL #Bhagalpur #Biharnews #BJP #Bokaro #BreakingNews #Congress #CrimeNews #Deoghar #DhanbadNews #Dhanbad News #DhanbadPolice #EducationNews #govindpur #HemantSoren #IITISM #IndianRailways #Jamshedpur #Jharia #Jharkhand #jharkhandnews #Jharkhand News #JharkhandPolice #jharkhandweather #Katras #Nirsa #PoliceAction #PrabhatKumar #PurviTundi #RailwayNews #RainAlert #Ranchi #RanchiNews #Roadaccident #SanjeevSingh #Sindri #SNMMCH #Tundi #weatherupdate AdityaRanjan Dhanbad Giridih RaginiSingh WaterCrisis WorldEnvironmentDay
About the Author

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed













