,

ओलम्पिक दिवस पर धनबाद में पर्यावरण संरक्षण की अलख, जिला ओलम्पिक संघ ने निकाली जागरूकता रैली

JP Bharat Shareधनबाद: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सप्ताहव्यापी अभियान की शुरुआत की। भारतीय ओलम्पिक संघ और झारखंड ओलम्पिक संघ के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का शुभारंभ एक भव्य जागरूकता रैली के साथ किया गया। रैली धनबाद के सिटी…

JP Bharat Share

धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सप्ताहव्यापी अभियान की शुरुआत की। भारतीय ओलम्पिक संघ और झारखंड ओलम्पिक संघ के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का शुभारंभ एक भव्य जागरूकता रैली के साथ किया गया।

रैली धनबाद के सिटी सेंटर से शुरू होकर कला भवन होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में जिले के 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को हरियाली बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने कहा कि ओलम्पिक दिवस केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का भी संदेश देता है। उन्होंने बताया कि 23 जून से शुरू हुआ यह अभियान 29 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, खेल मैदानों और प्रमुख संस्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान के तहत 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उनका कहना था कि खेल और पर्यावरण दोनों ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। इसलिए इस बार ओलम्पिक दिवस को ‘हरियाली और स्वास्थ्य’ की थीम के साथ मनाया जा रहा है।

रैली के दौरान खिलाड़ियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports