,

आमटाल पंचायत में “नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र” द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

JP Bharat Shareधनबाद : नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र की ओर से 27 मई को धनबाद के आमटाल पंचायत क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस जागरूकता अभियान…

JP Bharat Share

धनबाद : नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र की ओर से 27 मई को धनबाद के आमटाल पंचायत क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व दिवाकर तिवारी ने किया। अभियान के दौरान टीम द्वारा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से संवाद किया गया और उन्हें शराब, गांजा, नशीली दवाइयों एवं अन्य प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की गई।

दिवाकर तिवारी ने कहा कि नशा आज समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर गांव और पंचायत तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और स्वस्थ रह सके। समाज के सभी लोगों को इस मुहिम में आगे आना चाहिए।”

अभियान में सहयोगी के रूप में मौजूद प्रतीक भारती ने कहा कि नशे से केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा समाधान है। लोगों को समझना होगा कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports