,

आठवें वेतन आयोग की बैठक संपन्न, कर्मचारियों ने रखीं बड़ी मांगें

JP Bharat Shareधनबाद: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं में सुधार को लेकर गठित 8th Pay Commission की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 28 से 30 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित बैठक में All India Railwaymen’s Federation (एआईआरएफ) ने कर्मचारियों से जुड़ी कई अहम मांगें जोरदार तरीके से रखीं। बैठक में…

JP Bharat Share

धनबाद:

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं में सुधार को लेकर गठित 8th Pay Commission की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 28 से 30 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित बैठक में All India Railwaymen’s Federation (एआईआरएफ) ने कर्मचारियों से जुड़ी कई अहम मांगें जोरदार तरीके से रखीं।

बैठक में फैमिली यूनिट, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता (DA) मर्जर और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि इस बैठक को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों में खासा उत्साह और उम्मीद है।

बैठक में आयोग की अध्यक्षा Ranjana Prakash Desai भी मौजूद रहीं। वहीं एआईआरएफ के महामंत्री Shiv Gopal Mishra ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।

प्रमुख मांगें क्या रहीं?

परिवार की गणना 5 यूनिट के आधार पर हो, जिसमें माता-पिता भी शामिल हों

फिटमेंट फैक्टर 3.83 लागू कर न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर करीब ₹69,000 किया जाए

  • प्रमोशन पर 2 इंक्रीमेंट और भत्तों में 3 गुना बढ़ोतरी
  • ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर ₹1 करोड़ तक मुआवजा
  • चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस कम से कम ₹10,000 प्रति माह
  • 50% महंगाई भत्ते को बेसिक पे में मर्ज करने की मांग
  • सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने पर जोर
  • कार्य के घंटे सख्ती से 8 घंटे किए जाएं
  • महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं, मेंस्ट्रुअल लीव और बेहतर सुरक्षा
  • कैशलेस इलाज की सुविधा को मजबूत किया जाए

रेलवे के ट्रैकमैन, लोको पायलट, सिग्नलिंग स्टाफ जैसे जोखिम भरे कार्यों में लगे कर्मचारियों के भत्तों और सुरक्षा पर भी विशेष चर्चा हुई।

इस संबंध में एआईआरएफ वर्किंग कमिटी के सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन ने कहा कि इस बार फेडरेशन ने अपनी मांगों को मजबूत तर्कों के साथ आयोग के सामने रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वेतन और भत्तों में इस बार संतोषजनक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कुल मिलाकर, आठवें वेतन आयोग की यह बैठक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई नई उम्मीदें लेकर आई है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है

ये भी पढ़ें:-Dhanbad जनहित में बड़ा फैसला: जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि आधी, हजारों परिवारों को राहत

 


JP Bharat Share

One response to “आठवें वेतन आयोग की बैठक संपन्न, कर्मचारियों ने रखीं बड़ी मांगें”

  1. […] ये भी पढ़ें:-आठवें वेतन आयोग की बैठक संपन्न, कर्मचा… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports