धनबाद: दीपावली के अवसर पर आयुष फाउंडेशन धनबाद की ओर से गोविंदपुर प्रखंड के गोडटोपा गांव में घुमंतू परिवारों के बीच खुशियां बांटी गईं। संस्था के सदस्यों ने परिवारों को नए कपड़े, भोजन सामग्री, मिठाइयां, पटाखे, दीपक और बातियां वितरित कीं।
इस आयोजन में कई दानदाताओं ने सहयोग किया। किसी ने भोजन सामग्री उपलब्ध कराई, तो किसी ने कपड़े, मिठाइयां और पटाखे देकर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली खुशहाल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव अर्पिता अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ समय बिताया। वहीं, अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बच्चों और परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर संस्था के सदस्य अर्पिता अग्रवाल, गणेश शर्मा, उषा, टीना, तनिषा, प्रीतम, रानी, अग्रिम, रमजान, रोशन और दीपक मौजूद रहे।
आयुष फाउंडेशन ने सभी दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया। संस्था का कहना है कि त्योहारों की खुशियां हर वर्ग तक पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है।
















