, ,

NH-19 पर निमियाघाट ओवरब्रिज के पास पलटा सामान लदा मैजिक वाहन, बड़ा हादसा टला

JP Bharat Shareगिरिडीह: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निमियाघाट ओवरब्रिज के समीप शनिवार को बिस्कुट और नमकीन से भरा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, वाहन दुकान…

JP Bharat Share

गिरिडीह: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निमियाघाट ओवरब्रिज के समीप शनिवार को बिस्कुट और नमकीन से भरा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, वाहन दुकान का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण हटने से वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports