बिहार: लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों परियोजनाओं की प्रगति और आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।
समीक्षा के दौरान परियोजनाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों को परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित गति से आगे बढ़ाने और आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
















