,

विश्व पर्यटन दिवस पर तोपचांची झील में चला स्वच्छता अभियान, छात्राओं को किया गया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ पखवाड़े के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर तोपचांची झील परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तोपचांची के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने की। अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों…

JP Bharat Share

धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ पखवाड़े के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर तोपचांची झील परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तोपचांची के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने की।

अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने झील के तट और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ रखने का संदेश दिया गया।

निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान गोमो बालिका विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को BDO ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों, शिक्षकों, जल सहियाओं और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने और प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के समन्वयक, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports