, ,

बड़ी खबर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

JP Bharat Shareभागलपुर : सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा…

JP Bharat Share

भागलपुर : सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी और पुलिसकर्मियों को तुरंत मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया था, जिसके बाद मजबूरन जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस सतर्क है।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad वार्ड 26 में निगम का विशेष शिविर, घर के पास मिली सुविधा


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports