,

Dhanbad वार्ड 26 में निगम का विशेष शिविर, घर के पास मिली सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद : नगर निगम के चक्कर और लंबी लाइनों से राहत दिलाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 26 में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप स्थानीय पार्षद विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें निगम के अधिकारी खुद लोगों के बीच पहुंचे और ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का…

JP Bharat Share

धनबाद : नगर निगम के चक्कर और लंबी लाइनों से राहत दिलाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 26 में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप स्थानीय पार्षद विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें निगम के अधिकारी खुद लोगों के बीच पहुंचे और ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का समाधान किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस से जुड़े कार्यों को आसान बनाना और लोगों को उनके ही इलाके में सुविधाएं उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपने कागजी कार्यों का निष्पादन कराया।

पार्षद पप्पू सिंह ने बताया कि अक्सर लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए नगर निगम कार्यालय में लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि प्रशासन सीधे जनता तक पहुंचे और प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

शिविर में नगर निगम के राजस्व निरीक्षक आशुतोष कुमार, टैक्स कलेक्टर पारस कुमार रावत और भागीरथ दास मौजूद रहे। वहीं टीम लीडर रवि कुमार रजक के नेतृत्व में निगम की टीम ने आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू रंजन सिंह, शुभम कुमार, मनोज कुमार, नंदलाल गुप्ता, कुमार राकेश, राजेश गुप्ता, मुकेश लाल, पप्पू ठाकुर, मनोज, बबलू ठाकुर और उमेश यादव सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:-JharkhandWeather | लू से मिलेगी राहत, जानें कब आएगी आंधी-बारिश की दस्तक

 


JP Bharat Share

One response to “Dhanbad वार्ड 26 में निगम का विशेष शिविर, घर के पास मिली सुविधा”

  1. […] ये भी पढ़ें:-Dhanbad वार्ड 26 में निगम का विशेष शिविर, घर क… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed