, ,

बैलगड़िया टाउनशिप में धूमधाम से मना ‘सावन महोत्सव 2026’, 150 से अधिक महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

JP Bharat Shareझरिया (धनबाद): सर्व सेवा समिति 4S इंडिया और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के संयुक्त तत्वावधान में बैलगड़िया टाउनशिप में ‘सावन महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना…

JP Bharat Share

झरिया (धनबाद): सर्व सेवा समिति 4S इंडिया और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के संयुक्त तत्वावधान में बैलगड़िया टाउनशिप में ‘सावन महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना था।

महोत्सव में 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, झोला सिलाई प्रतियोगिता, पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों से सभी का मन मोह लिया, वहीं झोला सिलाई प्रतियोगिता में आरोही परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसमें करीब 40 प्रतिभागियों ने इडली, मोमोज, समोसा, ढोकला, दही बड़ा, मशरूम चिल्ली, फ्राई मोमोज, कुरकुरे मोमोज सहित लगभग 20 प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा सामूहिक गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

4S इंडिया के टीम लीडर आमोद कर्ण ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई पहचान देते हैं। वहीं संस्था के निदेशक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कौशल को प्रोत्साहित करना और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक एकजुटता का प्रभावी संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports