,

बाल श्रम व बाल विवाह के खिलाफ बच्चों ने उठाई आवाज

JP Bharat Shareधनबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच एवं अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत गुजराती स्कूल झरिया, उत्क्रमित विद्यालय निरसा एवं बलियापुर में बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने समाज में…

JP Bharat Share

धनबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच एवं अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत गुजराती स्कूल झरिया, उत्क्रमित विद्यालय निरसा एवं बलियापुर में बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश Mayank Tushar Topno ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

यह कार्यक्रम Nikesh Kumar Sinha के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने इन कुरीतियों को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इनके उन्मूलन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र दीपेंती गुप्ता, पंकज वर्मा, मार्शा, पूनम हेमरम, पूजा झा, गीता कुमारी एवं अनामिका सिंह सहित अन्य अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम और बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसके खिलाफ समाज के सभी लोगों को जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports