बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेज होने की संभावना, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है

JP Bharat Shareनई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के 17 नवंबर के बुलेटिन के अनुसार, तूफान 19 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को इसके आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच…

JP Bharat Share

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के 17 नवंबर के बुलेटिन के अनुसार, तूफान 19 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को इसके आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच नेल्लोर और तुनी के आसपास दोपहर के समय पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। तूफान की दिशा और तीव्रता को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports