,

निशा भगत मामला: सीबीआई ने तेज की जांच, नामजद आरोपी अजय तिर्की के आवास पहुंची टीम

JP Bharat Shareरांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र की निशा भगत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की विशेष टीम नामजद आरोपी अजय तिर्की के आवास पर पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। टीम ने आवास पर जरूरी जानकारी जुटाई और घटना से संबंधित साक्ष्यों…

JP Bharat Share

रांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र की निशा भगत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की विशेष टीम नामजद आरोपी अजय तिर्की के आवास पर पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।

टीम ने आवास पर जरूरी जानकारी जुटाई और घटना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की। एजेंसी इससे पहले भी घटनास्थल के निरीक्षण के साथ तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों के बयान और उपलब्ध सामग्री के आधार पर प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है।

फिलहाल जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष पर नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports