,

बारकेतनी में महिलाओं का संकल्प: नशामुक्त गांव और शिक्षा पर जोर

JP Bharat Shareधनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड के बारकेतनी गांव में महिलाओं ने एक बड़ा सामाजिक संकल्प लिया है। गांव को नशामुक्त बनाने और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित बैठक में महिला शक्ति की एकजुटता देखने को मिली। पूर्वी टुंडी के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत बारकेतनी गांव में सोनोत संथाल समाज की…

JP Bharat Share

धनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड के बारकेतनी गांव में महिलाओं ने एक बड़ा सामाजिक संकल्प लिया है। गांव को नशामुक्त बनाने और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित बैठक में महिला शक्ति की एकजुटता देखने को मिली।

पूर्वी टुंडी के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत बारकेतनी गांव में सोनोत संथाल समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, खासकर महिलाएं शामिल हुईं।

बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि नशा परिवार और समाज को कमजोर कर रहा है, इसलिए इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है।

इस दौरान शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

गांव के लोगों ने इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिलाया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports