,

कतरास में माहुरी वैश्य समाज का 113वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

JP Bharat Shareकतरास स्थित माहुरी समाज भवन में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं महिला समिति के तत्वावधान में माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 113वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। समारोह की शुरुआत मां मथुरासिनी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित…

JP Bharat Share

कतरास स्थित माहुरी समाज भवन में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं महिला समिति के तत्वावधान में माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 113वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

समारोह की शुरुआत मां मथुरासिनी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर कतरास माहुरी समाज के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। वहीं महिला समिति की ओर से बच्चों के बीच चित्रकला और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने संगठन की एकता और सामाजिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह के संगठन मंत्री प्रदीप बरबीघैया, केंद्रीय नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता, उपसचिव नयन गुप्ता, केंद्रीय सदस्य रवि गुप्ता, केंद्रीय महिला समिति की उपसंगठन मंत्री संगीत गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा कतरास नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री दिपांशु गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, मीडिया प्रभारी चंचला गुप्ता, वैश्य मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता तथा कतरास चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports