धनबाद: बेलगड़िया टाउनशिप में गणेश पूजा के अवसर पर बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद ढुलू महतो ने किया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद सांसद ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणेश पूजा को लेकर टाउनशिप में उत्साह का माहौल है। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोजन समिति की ओर से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।
















