,

बेलगड़िया टाउनशिप में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, तरुण कपूर ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

JP Bharat Shareधनबाद : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। दौरे के दौरान तरुण कपूर ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने क्षेत्र में…

JP Bharat Share

धनबाद : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

दौरे के दौरान तरुण कपूर ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने क्षेत्र में स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए टेक्सटाइल यूनिट स्थापित करने की योजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एडवांस टेलरिंग कोर्स शुरू करने की बात कही गई। भविष्य में मैन-मेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल से जुड़े उद्योग विकसित करने की योजना भी बताई गई।

अधिकारियों के अनुसार, बेलगड़िया टाउनशिप को बेहतर सुविधाओं से युक्त और विकसित क्षेत्र बनाने की दिशा में कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। जनसंवाद के दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने की बात कही गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports