, ,

katras बिजली का तार जोड़ने के विवाद में मारपीट और फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareकतरास : अपर मंदरा में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग के मामले में बरोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।…

JP Bharat Share

कतरास : अपर मंदरा में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग के मामले में बरोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मामला 26 जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। बिजली के तार को जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

घटना को लेकर मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी की लिखित शिकायत पर बरोरा थाना में कांड संख्या 36/2026 दर्ज किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। बाघमारा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के दौरान 1 सितंबर को बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम, थाना प्रभारी अभय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports