,

भाजपा धनबाद ग्रामीण की मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा, सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

JP Bharat Shareधनबाद: भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिंदरी की पूर्व विधायक तारा देवी शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र कुंभार ने की। बैठक में ग्रामीण जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद…

JP Bharat Share

धनबाद: भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिंदरी की पूर्व विधायक तारा देवी शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र कुंभार ने की।

बैठक में ग्रामीण जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ रहा। अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा, जनकल्याण और जनजागरूकता कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports