,

भाकपा-माले धनबाद जिला कमेटी की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर के रतनपुर स्थित भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में धनबाद जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने की। इसमें पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला सचिव बिंदा पासवान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और प्रखंड कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर के रतनपुर स्थित भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में धनबाद जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने की। इसमें पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला सचिव बिंदा पासवान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और प्रखंड कमेटियों के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी राजनीतिक व सांगठनिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में 7 नवंबर को केलियासोल में क्रांति दिवस मनाने, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान तेज करने और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 2 नवंबर को धनबाद में होने वाले आइसा जिला सम्मेलन और 21-22 नवंबर को प्रस्तावित झामस सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports