,

भाकपा माले एग्यारकुण्ड प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति तय

JP Bharat Shareधनबाद: भाकपा (माले) एग्यारकुण्ड प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को मुगमा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव कॉमरेड बादल चंद्र बाउरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनआंदोलन और विभिन्न राजनीतिक व श्रमिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पचमोहली निवासी पार्टी के सक्रिय…

JP Bharat Share

धनबाद: भाकपा (माले) एग्यारकुण्ड प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को मुगमा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव कॉमरेड बादल चंद्र बाउरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनआंदोलन और विभिन्न राजनीतिक व श्रमिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत पचमोहली निवासी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कॉमरेड राजेंद्र यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। नेताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

बैठक के दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी को लेकर दिए गए बयान पर भी चर्चा हुई। भाकपा माले नेताओं ने सांसद के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि माले नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी जारी रही तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक इसका जवाब देगी।

बैठक में पार्टी सदस्यता नवीकरण एवं नए उम्मीदवार सदस्यों की भर्ती का कार्य 28 जुलाई तक पूरा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे झामस सदस्यता अभियान के तहत 29 जून से वृंदापुर पंचायत से “माले आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत करने और प्रतिदिन एक पंचायत में अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

इसके अलावा अगस्त माह में एग्यारकुण्ड प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर व्यापक आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। वहीं 2 जुलाई को ईसीएल मजदूरों की समस्याओं को लेकर ईसीएल मुख्यालय, सकतोड़िया के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में निरसा विधानसभा स्तरीय कमेटी के संयोजक कॉमरेड आगम, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मलिक, जगदीश शर्मा, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, रंजन सिंह, पी.एल. मुर्मू, विनय सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, अंजू चटर्जी, मेनका मंडल, शिवानी दास, जितेंद्र शर्मा, आशानंद सिंह, असीम माजी, श्यामापदो, महावीर बाउरी, संजय बाउरी, जयंतो बाउरी, सत्येंद्र चौहान, सुवेश मरांडी, मिट्ठू लाल, धर्मेंद्र साव, नवीन कुमार, मुकेश बाउरी, मधुसूदन दास, संजीत राउत सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports