,

Bihar news मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण

JP Bharat Shareभागलपुर प्रशासन ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शहर के प्रमुख ताजिया जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने…

JP Bharat Share

भागलपुर प्रशासन ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शहर के प्रमुख ताजिया जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान सराय, किला घाट, तातारपुर चौक, शाहजहांगी सहित विभिन्न अखाड़ों और ताजिया मार्गों का दौरा किया गया। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। जहां भी छोटी-मोटी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और त्वरित कार्रवाई दल (QRT) की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सर्किल इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

प्रशासन ने ताजिया एवं अखाड़ा समितियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ताजिया की ऊंचाई रखने का अनुरोध किया है, ताकि बिजली के तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports