,

BJP ने जारी की झारखंड के जिला प्रभारियों की नई सूची, संगठन को मिलेगी नई रफ्तार

JP Bharat Shareरांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर जारी इस सूची में अनुभवी नेताओं और सक्रिय…

JP Bharat Share

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर जारी इस सूची में अनुभवी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राजधानी रांची महानगर की जिम्मेदारी भरत यादव को दी गई है, जबकि रांची पूर्वी के लिए अशोक शर्मा और रांची पश्चिमी के लिए नन्दजी प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है। लोहरदगा में अमित सिंह, गुमला में राकेश भास्कर, सिमडेगा में सुबोध सिंह गुड्डू और खूंटी में सुनीता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

कोल्हान क्षेत्र में चाईबासा के लिए विनय जायसवाल, चक्रधरपुर के लिए शैलेन्द्र सिंह और सरायकेला-खरसावां के लिए मनोज मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जमशेदपुर महानगर की कमान बबन गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेदारी दिनेश कुमार को मिली है।

पलामू संभाग में गढ़वा के लिए पंकज सिंह, पलामू के लिए शशिभूषण भगत और लातेहार के लिए मनीर उरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तरी छोटानागपुर और कोयलांचल क्षेत्र में चतरा के लिए अमरदीप यादव, हजारीबाग के लिए किशुन दास, रामगढ़ के लिए सुरेन्द्र महतो और कोडरमा के लिए प्रवीण कुमार मेहता को जिला प्रभारी बनाया गया है। गिरिडीह महानगर की जिम्मेदारी डॉ. संजय सिंह और गिरिडीह ग्रामीण का प्रभार सरोज सिंह को दिया गया है। बोकारो के लिए सत्यनारायण सिंह को नियुक्त किया गया है।

कोयलांचल क्षेत्र में धनबाद महानगर की कमान संजीव विजयवर्गीय को सौंपी गई है, जबकि धनबाद ग्रामीण की जिम्मेदारी दिलीप वर्मा को मिली है।

संताल परगना क्षेत्र में जामताड़ा के लिए प्रदीप साहू, दुमका के लिए अशोक उपाध्याय, देवघर के लिए यदुनन्दन पाठक, गोड्डा के लिए सुरेश साहू, साहेबगंज के लिए अमृत पांडेय और पाकुड़ के लिए निवास मंडल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस नई टीम के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports