,

jharia झरिया में पानी-बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन

JP Bharat Shareझरिया : धनसार स्थित बीसीसीएल की विश्वकर्मा परियोजना में वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह और युवा बेरोजगार मंच के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की…

JP Bharat Share

झरिया : धनसार स्थित बीसीसीएल की विश्वकर्मा परियोजना में वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह और युवा बेरोजगार मंच के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पार्षद मेनका सिंह ने बताया कि पिछले लगभग तीन महीनों से न्यू दिल्ली रोड, हरिपुर धौड़ा, महावीर स्थान, पुटी सेंटर और लाल कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं युवा बेरोजगार मंच के गुड्डू सिंह ने कहा कि बस्ताकोला, धनसार और पोथी सेंटर की श्रमिक बस्तियों में लंबे समय से जल संकट और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भूमिगत आग और भू-धंसान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने मांग की कि झरिया मास्टर प्लान के तहत प्रभावित बस्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित हादसे की पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रशासन की होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports