, ,

बलियापुर में 103वीं बिनोद जयंती पर प्रतिभाओं और किसानों का सम्मान

JP Bharat Shareबलियापुर: बीबीएम इंटर कॉलेज परिसर में बीबीएम इंटर महाविद्यालय विकास समिति सह बीबीएम डिग्री महाविद्यालय की ओर से बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की ओर से भी 23 सितंबर को संस्थापक अध्यक्ष की 103वीं जयंती मनाए जाने की सूचना जारी की गई थी। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

बलियापुर: बीबीएम इंटर कॉलेज परिसर में बीबीएम इंटर महाविद्यालय विकास समिति सह बीबीएम डिग्री महाविद्यालय की ओर से बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की ओर से भी 23 सितंबर को संस्थापक अध्यक्ष की 103वीं जयंती मनाए जाने की सूचना जारी की गई थी।

कार्यक्रम की शुरुआत बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, उप प्रमुख आशा देवी, गुरुचरण सिंह, मनमोहन ग्रोवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक आनंद महतो ने की, जबकि संचालन प्रो. वरुण सरकार ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. जितेंद्र महतो, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार महतो, गणेश महतो, देवाशीष पांडेय, संतोष रवानी, बलराम महतो, कर्म सिंह, डॉ. परिमल महतो, प्रो. काजी असीर अहमद, सुनील कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो, कामेश्वर महतो, पांचु महतो, डॉ. रामचंद्र यादव, लालजीत गोराई समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती बलियापुर सहित विभिन्न स्थानों पर मनाई जा रही है। उनका जन्म 23 सितंबर 1923 को बलियापुर के बड़ादहा में हुआ था।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports