, ,

कतरास में सांसद ढुलू महतो के भाई की कार से हादसा, महिला और बच्ची घायल

JP Bharat Shareकतरास: काको-गोल बिल्डिंग 8 लेन में मारुति भट्ठा शक्ति चौक के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एक हुंडई i20 कार की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के…

JP Bharat Share

कतरास: काको-गोल बिल्डिंग 8 लेन में मारुति भट्ठा शक्ति चौक के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एक हुंडई i20 कार की चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया कि कार सांसद ढुलू महतो के भाई लक्ष्मण महतो की थी। हादसे के बाद लक्ष्मण महतो ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

लक्ष्मण महतो के अनुसार, सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण वाहन के शीशे पर पानी आ गया था। इसी दौरान सड़क पर वाहन का पहिया फिसलने से दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायल महिला के पैर में चोट लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports