, ,

बलियापुर में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक करम महोत्सव, 138 टीमों ने लिया हिस्सा

JP Bharat Shareबलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर हाई स्कूल मैदान में झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से पारंपरिक करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन अविभाजित बिहार के समय से प्रतिवर्ष आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष महोत्सव में कुल 138 टीमों ने…

JP Bharat Share

बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर हाई स्कूल मैदान में झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से पारंपरिक करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन अविभाजित बिहार के समय से प्रतिवर्ष आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष महोत्सव में कुल 138 टीमों ने हिस्सा लिया।

आयोजकों ने बताया कि बलियापुर का यह करम अखाड़ा झारखंड के पुराने और प्रमुख करम अखाड़ों में माना जाता है। महोत्सव में पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने करम डाली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports