, ,

बलियापुर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareबलियापुर: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन पर बलियापुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया। बलियापुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में आयोजित सभा में पार्टी के कई…

JP Bharat Share

बलियापुर: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन पर बलियापुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया।

बलियापुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में आयोजित सभा में पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी कमी पैदा हुई है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर राजेंद्र किस्कू, नरेश हेम्ब्रम, नुनुलाल हेंब्रम, अब्दुल कादिर, शंभू टुडू, मो. अकबर, मो. आमिर, नादिर शम्स, सोनाराम हेंब्रम समेत कई झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports